Breaking: शिमला के शनान में 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर दी जान


शिमला-04 मई. राजधानी के ढली थाना क्षेत्र के तहत शनान में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 साल के विजय के रूप में हुई है। विजय परिवार सहित शनान में किराए के मकान में रह रहा था। बीती रात वह करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने गया था जबकि परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब विजय की मां उसे जगाने गईं तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा बंद होने के कारण परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि विजय फंदे से लटका हुआ है। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और कमरे के फर्श पर लिटा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि फंदा छत में लगे एक हुक से बनाया गया था। मृतक के गले पर गहरे नीले रंग का निशान पाया गया लेकिन शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं मिला।

ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *