Breaking: शिमला के नेहरा में अज्ञात हमलावरों ने चाकू की नोक पर महिला को किया घायल, फरार


शिमला-24 जनवरी. राजधानी शिमला में लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब ताजा मामला शिमला के साथ लगते नेहरा गांव का है जहां चोरी के इरादे से आए दो अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को घायल कर दिया। मामला शुक्रवार दोपहर बाद का है जहां शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की एक महिला को चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया। इस घटना में महिला के सिर व हाथ मे चोट पहुंची है महिला के शोर मचाने पर अज्ञात हमलावर फरार हो गए। लेकिन महिला घायलावस्था में IGMC पहुंच गई। घायल महिला हेमलता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दो अज्ञात लोग उनके घर आए पहले उन्होंने उनके चाचा के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि घर पर कोई नहीं है सब शादी का निमंत्रण देने गए हैं। फिर अज्ञात हमलावरों ने पानी पिलाने का बहाना बनाया तो पानी पीने के बहाने उन्होंने महिला को पीछे से पकड़ा और शोर न मचाने को कहा इसी दौरान महिला ने शोर मचाया तो हमलावरों ने चाकू से महिला के हाथ पर हमला किया और दीवार की ओर धक्का देकर रफूचक्कर हो गए। उसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ कमरे के भीतर चली गई और दरवाजे पर कुंडी लगाकर अपनी चाची सास को आवाज लगाई। उसके बाद सभी परिजनों को फोन कर सूचित किया।

उधर,महिला के पति हेमराज ने बताया कि इस तरह की यह पहली घटना उनके घर पर घटी है जिसमें उनकी पत्नी को दो अज्ञात हमलावरों ने घायल किया है। उन्होंने बताया कि घर में शादी की तैयारियां चली थी तो सभी लोग निमंत्रण देने के लिए गए हुए थे इस दौरान दो अज्ञात लोगों ने हमला किया है जो शायद चोरी के इरादे से आए हों।

उधर,अपनी शादी की तैयारी में जुटे महेंद्र ने बताया कि वे अपनी ड्यूटी पर थे तो घर पर उनकी भाभी अकेली थीं और बाकी सब लोग शादी का निमंत्रण देने गए हुए थे । इस दौरान दो अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और पानी पीने के बहाने उन्होंने भाभी को घायल कर दिया गनीमत रही कि इस हमले से किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने सूचना मिलते ही पुलिस थाना न्यू शिमला में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस पूछताछ के लिये उनके घर और अस्पताल पहुंची है और सभी के बयान लिए गए हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़े और कड़ी से कड़ी सजा दे। उधर,महिला की चाची सास ने बताया कि पानी पीने के बहाने इस हरकत करने वाले लोगों को पुलिस जल्द पकड़े और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *