Breaking: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज


धर्मशाला-17 नवंबर. धर्मशाला में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने धर्मशाला पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अरेस्ट करने के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला ने बताया कि वो मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। साल 2016 में वो धर्मशाला आई और उसने यहां लीज पर एक होटल और रेस्टोरेंट लेकर काम करना शुरू कर दिया। साल 2017 में उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई- जो कि होटल और रेस्टोरेंट के काम से जुड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने मिलकर कारोबार करने का फैसला लिया और साथ में काम करना शुरू किया। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और दोनों का प्रेम संबंध शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मगर जब महिला ने शादी करने की बात की तो आरोपी ने उससे मारपीट की और शादी करने से मुकर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *