Breaking: रोहड़ू में कार हादसा एक की मौत 2 घायल


रोहड़ू-19 अक्टूबर. रोहड़ू में कार सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। कार में बागवान सहित तीन लोग सवार थे। कार को बागवान चला रहा था। मृतक की पहचान भूमि देव (54) निवासी भमनौली रोहड़ू के रूप में हुई है। वह बागवान थे। घायलों में नेपाली मूल के धन बहादुर और लीला राम शामिल हैं और सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचारधीन हैं।

पुलिस के अनुसार, भूमि देव का रोहड़ू के अनुवसा में सेब बगीचा है। बगीचे में काम करने के बाद वह दो मजदूरों को साथ लाया था। काम निपटाकर शाम को भूमि देव अपनी कार एचपी-10-2351 में मजदूरों को लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां भूमि देव की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *