Breaking: रोहड़ू बढियारा-जलवाड़ी सड़क मार्ग पर खाई में गिरी कार दो की मौत


शिमला-15 नवंबर. रोहडू के चढ़गांव के बढियारा – जलवाड़ी रोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।  इस सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई।  सूचना के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे के आस पास हुई है। जब एक ऑल्टो गाड़ी जांगला के बढ़ीयारा-जलवाड़ी सड़क पर जांगला की तरफ जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। सड़क हादसे की शिकार हूई गाड़ी में दो लोग सवार थे।  इसमें से एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तौड़ दिया जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसको नाजुक हालत में उपचार के लिए ले जा रहा था लेकिन रास्ते मे उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक व्यक्तियों की पहचान मान सिंह ठाकुर उम्र 52 साल झलवाड़ी व हेम सिंह उम्र 33 साल निवासी झलवाड़ी तहसील रोहड़ू शिमला के रूप में हुई है।  फिलहाल हादसे के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच  में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *