Breaking: राज्य में अगले 5 दिन बारिश बर्फ़बारी की संभावना


शिमला-08 मार्च. सूबे में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 मार्च  को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 और 11 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।10 मार्च को चंबा, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। जबकि कुल्लू व मंडी में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का अलर्ट है। 12 से 14 मार्च  तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमा है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *