Breaking: राज्यपाल के लिए 95 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज गाड़ी खरीदने की कैबिनेट ने दी मंजूरी


शिमला-31 जुलाई. प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। लगातार चाैथे दिन आयोजित की गई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।  मंत्रिमंडल ने राज्य में लाॅटरी स्कीम को फिर से खोलने के लिए मंजूरी दी गई। इससे राज्य की आय में इजाफा होगा। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चाैहान व विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी।  मंत्रिमंडल ने आशा वर्करों के 290 पद भरने की मंजूरी दी है।इनकी तैनाती दुर्गम व जनजातीय क्षेत्रों में होंगी। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के लिए 95 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज गाड़ी को खरीदने की भी मंजूरी दी। क्योंकि पहले से माैजूद गाड़ी को नियमों के अनुसार बदला जाना है। मंत्रिमंडल ने पर्यटन विकास परिषद के गठन को भी मंजूरी दी। इसके तहत 50 करोड़ से अधिक लागत की पर्यटन परियोजनाओं की मंजूरी परिषद देगी।सोलन व पालमपुर नगर निगम के पानी के बिल अब आईपीएच विभाग जारी करेगा। शहरी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लागू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा। इसमें 12 बैठकें होंगी। वहीं  होमगार्ड की शराब के ठेकों पर भी तैनाती देगी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी सदर में 22 से 25 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार की संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *