Breaking: मोहाली में बिल्डिंग गिरने से ठियोग की 29 वर्षीय युवती की मौत


शिमला-22 दिसंबर.पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में शनिवार बेसमेंट की खोदाई करते हुए चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में दृष्टि वर्मा (29) पुत्री स्वर्गीय भगत वर्मा निवासी ठियोग शिमला (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई। आसपास के लोगों व पुलिस के अलावा सेना और एनडीआरएफ के जवान देर रात तक बचाव कार्य में जुटे रहे। रात करीब 9 बजे मलबे से एक महिला को निकाला गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार इमारत में जिम और पीजी थे और हादसे के वक्त कई लोग इसमें मौजूद थे। सोहाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी हालात पर नजर रखे हुए हैं। मबले के नीचे दबे लोगों को ढूंढने के लिए देर रात तक राहत एवं बचाव दल काम में जुटा हुआ था। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *