Breaking: मानसून में इस साल अब तक 153 लोगों की गई जान 34 लापता


शिमला-26 जुलाई. राज्य में इस बार मानसून कहर बनकर टूटा है। इस मानसून सीजन में 20 जून से 25 जुलाई तक 153 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 252 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,588 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,139 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,376 पालतु पशुओं की मौत हो गई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1436 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

उधर,माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 जुलाई को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 27, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 28 और 29 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 29 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 27, 28 व 30 जुलाई के लिए कई भागों में येलो अलर्ट है।  अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *