Breaking: मातम में बदली नए साल की खुशियां कुल्लू में कार दुर्घटनाग्रस्त 3 की मौत एक घायल


कुल्लू-01 जनवरी. कुल्लू में नए साल व बर्थडे पार्टी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब सरवरी के भूतनाथ पुल के पास फोरलेन सड़क पर देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में एक युवक और दो युवतियों की मौत हो गई. जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी से सभी को बाहर निकाला. घायल युवती का ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. फिलहाल तीनों युवतियों की पहचान नहीं हो पाई है.

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है, जो कुल्लू का ही रहने वाला था. वहीं, दो मृत युवतियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है.हादसे की सूचना मिलते ही सतपाल के दोस्त अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को सतपाल का जन्मदिन था. वह अपनी तीन दोस्त के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था. बीती रात करीब एक बजे कसौल से वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी भूतनाथ के पास पहले पैराफिट से टकराई और बाद में सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे आ गई.

वहीं, घटना स्थल पर मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से चारों को बाहर निकाला. मृतक सतपाल टैटू आर्टिस्ट था और वह कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था. अब कुल्लू अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *