Breaking: महिला कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार व छेड़छाड़, पुलिस कर्मी पर लगे आरोप, मामला दर्ज


शिमला-27 अक्टूबर. राजधानी शिमला जिला के जुन्गा में एक महिला पुलिस कांस्टेबल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि विभाग के एक कर्मचारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार व ड्यूटी के दौरान उसके साथ पुलिस गुमटी के अंदर जबरदस्ती घुसने की कोशिश की है। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला आरक्षी ने पुलिस थाना ढली में शनिवार को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह भारतीय रिजर्व वाहिनी बस्सी हाल में कार्यरत प्रथम सत्र वाहनी जुन्गा में तैनात है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह क्वाटर गार्ड में ड्यूटी पर तैनात थी तो इस दौरान राजीव नाम के शख्स ने उसके साथ अश्लील व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी शख्स राजीव पुलिस विभाग का ही एक कर्मचारी है। पीड़िता ने शिकायत में आगे बताया कि आरोपी की अभद्रता के बाद जब वह पुलिस गुमटी में गयी तो आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने पीड़िता महिला आरक्षी की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ़ भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *