Breaking: महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड जीत पर शिमला BJP ने मनाया जश्न


शिमला-24नवंबर. महाराष्ट्र में मिली प्रचंड के बाद शिमला BJP जश्न में डूब गई है.रविवार को शिमला में पटाखे जलाकर और लड्डू बांटकर जश्न मनाया. इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा देश के अलग-अलग भागों में कांग्रेस के पुराने लोग हैं जो अपने जमाने की कांग्रेस को ढूंढ रहे हैं लेकिन आज की कांग्रेस की आदत, व्यवहार से साफ पता चल रहा है कि ये वो कांग्रेस नहीं है। कांग्रेस में आतंरिक रूप से असंतोष की ज्वाला भड़क चुकी है। एक परिवार को कांग्रेस चलाने का हक है, केवल वही काबिल हैं, बाकी सब नहीं – इनकी इसी सोच ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के लिए वहां काम करना मुश्किल कर दिया है।

आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। इसका रिमोट देश के बाहर है। इससे बचना जरूरी है। कांग्रेस की हकीकत जानना जरूरी है। हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर हमने बात की थी। आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने आज स्पष्ट राय रखी है। शहरी क्षेत्रों के गरीब, मिडिल क्लास ने भाजपा का समर्थन किया है। आधुनिक भारत का संदेश दिया है। हमारे महानगरों ने विकास को चुना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना है। विकास की बाधाओं को नकार दिया है। आज का शहरी भारत इज ऑफ लिविंग चाहता है, इसके लिए उनका भरोसा भाजपा-एनडीए पर है। आज भाजपा देश के युवाओं को नए-नए सेक्टर में अवसर देने का काम कर रही है। स्टार्टअप के लिए बीजेपी नीतियां बना रही है, निर्णय ले रही है। हमारा मानना है कि भारत के शहर विकास का इंजन हैं। शहर के विकास से गांव को ताकत मिलती है। हमारे शहर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों के लिस्ट में आए हैं। बीजेपी-एनडीए की सरकारें इसी लक्ष्य के लिए काम कर रही है।
संजय सूद ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। सूद ने महाराष्ट्र जीत को रिकॉर्ड जीत बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *