Breaking: मनाली मर्डर मामले में एक युवक गिरफ्तार


मनाली-23 जनवरी. मनाली विंटर कार्निवाल के दौरान हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक युवक की गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्र कार्तिकेयन ने बताया कि बीती रात के समय मनु रंगशाला में दो युवकों के बीच पहले बहस हुई और उसके बाद एक युवक ने शीशे की बोतल से मृतक युवक के गले पर वार किया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। रात के समय ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई और थोड़ी ही देर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पुलिस की टीम आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि आखिर किन कारणों के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस अभी भी इस मामले की छानबीन कर रही है अगर इस मामले में किसी और की भी संलिप्तता पाई गई। तो उस पर भी पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

वही पुलिस अब इस बात की जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई। जिसके चलते एक युवक की शीशे की बोतल मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक युवक दक्ष उम्र 19 निवासी वशिष्ठ के शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा कर दिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *