Breaking: मनाली की विद्या नेगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त


शिमला-20जून. प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता विद्या नेगी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बीते करीब ढाई साल से महिला आयोग अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।  विद्या नेगी मनाली के शनाग गांव की रहने वाली हैं। उनका मनोनयन तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई।मनाली की विद्या नेगी वर्तमान में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। वह कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रही हैं। मूलत में मनाली की ऊझी घाटी के शनाग गांव की रहने वाली हैं। उनके अध्यक्ष बनने से मनाली में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 

उधर,सीएम सुक्खू ने विद्या नेगी को हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई व  शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पद महिला सशक्तीकरण, न्याय और समाज में उनकी गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विद्या नेगी  अपने अनुभव, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प से महिला आयोग की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी तथा प्रदेश की महिलाओं की आशाओं एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *