Breaking: मंत्री यादवेंद्र गोमा ने DC मंडी को भेजा विशेषाधिकार हनन का नोटिस,जानें क्यों


शिमला-30 जनवरी. हिमाचल की राजनीति में एक बार फिर मंत्री व अधिकारी के बीच ठन गई है। इस बार युवा सेवा एवं कहले मंत्री मंडी यादवेंद्र गोमा के निशाने पर मंडी के डीसी अपूर्व देवगन हैं। मंत्री ने मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह पर तय प्रोटोकल का पालन नहीं करने पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस साैंपा है। मंत्री का आरोप है कि 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंडी आगमन के दौरान उपायुक्त न तो उपस्थित थे और न ही कोई पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

मंत्री ने इसे स्थापित सरकारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन और मंत्री पद की गरिमा के प्रतिकूल बताया है। मंत्री के अनुसार ऐसा आचरण स्थापित सरकारी प्रोटोकॉल और प्रशासनिक मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस चूक ने एक चुने हुए प्रतिनिधि की ओर से  संभाले गए सांविधानिक पद की गरिमा को कम किया है और यह विधायिका के प्रति अनादर को दर्शाता है। मंत्री ने यह नोटिस हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कार्यप्रणाली और कामकाज के नियमों के अध्याय-12 के नियम 75 के अनुसार प्रस्तुत किया गया है।

बता दें कि इससे पहले मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बाहरी राज्यों के IPS अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *