Breaking: मंडी में 32 वर्षीय शिक्षक ने फंदे से लटककर दी जान


मंडी-03 फरवरी. मंडी के केंद्रीय विद्यालय संधोल में कार्यरत दिल्ली के एक शिक्षक का शव उसके किराये के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। शिक्षक छह माह के अवकाश के बाद संधोल आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप कर छानबीन शुरू कर दी है। पूर्वी दिल्ली निवासी गोपाल चंद (32) केंद्रीय विद्यालय संधोल में चार साल से कार्यरत था। अध्यापक छह माह की मेडिकल लीव पर घर गया था। बीते शुक्रवार को वह संधोल आया था। शनिवार को जब उसने कमरे को काफी देर बाद भी नहीं खोला तब आस पास के लोगों को किसी अनहोनी का शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस दल वहां पहुंचा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *