Breaking: भूकंप के झटके से हिला रोहड़ू का खशधार गांव
हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार भूकंप के झटके से हिली है। इस बार भूकंप का केंद्र जिला शिमला के रोहड़ू का खशधार गांव रहा जहां भूमि के 5 किलोमीटर भीतर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर हिमाचल प्रदेश के शिमला में हल्के झटके महसूस किए गए । भूकंप का केन्द्र शिमला जिला के रोहड़ू चिडग़ांव का खाशधार गांव रहा। जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मापी गई। जमीन के भीतर इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। बता दें कि शिमला जिला के अधिकांश क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील यानी जोन 5 में आता है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।