Breaking: भारत के मुसलमान नेताओं का एक शिष्टमंडल बांग्लादेश जाकर बनाए नया इतिहास: शांता कुमार


पालमपुर -03 दिसंबर. पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि बंगलादेश में हिन्दु काटे जा रहे है, घर जलाये जा रहे हैं बलात्कार और हत्याचार से पूरा भारत सदमे में है। पूरा विश्व विरोध कर रहा है। लेकिन बंगलादेश तमाशा देख रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत हिन्दु बहुसख्ंयक देश है परन्तु यहां करोंड़ो मुसलमान सुरक्षित रहते है पडा़ैसी बंगलादेश मुस्लिम बहुसख्ंयक है परन्तु वहां अलपसंख्यक हिन्दु काटे जा रहे है।
शांता कुमार ने कहा कि एक पिता के चार पुत्र – सबकी अलग अलग पत्नियां – परन्तु इस बात पर कभी कहीं झगड़ा नही होता कि तेरी पत्नी अलग है और मेरी पत्नी अलग है। फिर इस बात पर भयंकर अत्याचार कि तेरा धर्म अलग है और मेरा धर्म अलग है मूर्खता ही नही एक पागलपन है। 1893 में शिकागो की एतिहासिक विश्व धर्म सभा में स्वामी विवेकानन्द ने कहा था – ”जिस प्रकार नदियां अपने अपने अलग रास्ते से चल कर एक समुद्र में पहुंचती है उसी प्रकार हर धर्म अलग रास्ते से चल कर एक ईश्वर तक पहुंचता है। रास्ते अलग है परन्तु मंजिल एक है। इस पर कोई झगड़ा नही होना चाहिए।“
उन्होंने कहा कि क्या ही अच्छा हो यदि भारत के प्रमुख मुस्लिम नेताओं का एक शिष्टमंडल बंगलादेश में जाएं वहां के मुसलमानों से कहें कि भाारत में हिन्दु बहुसंख्यक जैसे उनसे अच्छा व्यवहार करते हैं वैसे ही बंगलादेश के बहुसंख्यक मुसलमान हिन्दुओं से अच्छा व्यवहार करें।
उन्होंने कहा इतिहास मे पहली बार पूरी दुनिया को एक नया सन्देश मिलेगा। भारत के मुसलमान देश भक्त है। आजादी की लड़ाई में अशफाक उल्ला खां जैसे कई मुसलमान नौजवान फांसी के फंदे पर झूमे थे।
शांता कुमार ने भारत के मुसलमान भाईयों से निवेदन स्वीकार कर और एक नया इतिहास बनाने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *