Breaking: भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा हुआ शुरू


कुल्लू-13 अक्टूबर. भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साथ देव नगरी कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज हो गया। रथ यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने भी रथ यात्रा को निहारा। उन्होंने रथ मैदान में पहुंचकर भगवान रघुनाथ जी के पास अपना शीश नवाया। सभी परंपराओं का निर्वहन करने के बाद चार बजे भगवान रघुनाथ अपने मंदिर से पालकी में सवार होकर कर रथ ग्राउंड के लिए रवाना हुए। रथ यात्रा के दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए । पहले से ही हजारों लोग और सैकड़ों देवी देवता ढालपुर में अधिष्ठाता की राह देख रहे थे। अधिष्ठाता रथ ग्राउंड में प्रवेश हुए। भगवान रघुनाथ जी के ग्राउंड में पहुंचते ही पूरा ग्राउंड जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। राज परिवार की दादी माता हिड़िंबा के रथ मैदान पहुंचते ही भगवान रघुनाथ के रथ के सभी पर्दे हटा दिए गए। श्रीराम चंद्र की जय के उद्घोष के साथ शुरू हुई ऐतिहासिक रथ मैदान से रथ यात्रा शुरू हुई। सभी धर्मों के लोग एक साथ अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ जी का रथ खींचा।

भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में माता हिडिंबा, देवता बिजली महादेव, देवता आदि ब्रह्म, देवता कार्तिक स्वामी, देवता नाग धुमल, देवता वीरनाथ, देवता बीर केला, माता गायत्री, माता त्रिपुर सुंदरी, माता काली ओडी और अन्य दर्जनों देवी-देवता शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *