Advertise with Click Khabar :- 82195-32005Boost your business with targeted ads on Himachal’s leading news platform.
Homeक्राइमBreaking: ब्रौ थाना में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज,जांच...

Breaking: ब्रौ थाना में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

रामपुर-21 जनवरी. कुल्लू जिले में पुलिस थाना ब्रौ के तहत एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार लड़की ने परिजनों के साथ थाना में आकर शिकायत पत्र में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा भी दिया। घटना का जिक्र जब लड़की ने परिजनों से किया तो परिजन उसे थाना लेकर आए। आरोपी की पहचान अरुण कुमार निवासी दारण डाकघर दोफदा तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की कुल्लू जिला की रहने वाली है। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img