Breaking: बैंक ऑफ बड़ौदा कसुम्पटी शिमला में सीनियर बैंक मैनेजर ने APMC के खाते से उड़ाए 3.70 करोड़, मामला दर्ज


शिमला-12 सितंबर.राजधानी शिमला में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक सीनियर बैंक मैनेजर ने APMC के खाते से करोड़ों रूपए का फ्रॉड किया है। भनक लगते ही बैंक के रीजनल हेड ने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की कुसुम्पटी शाखा का है यहां एक सीनियर मैनेजर अंकित राठौर ने अपने ही बैंक में ही धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। बैंक मैनेजर ने APMC S&K के खाते से बिना अनुमति 3.70 करोड़ रुपए एक महिला कालू देवी के खाते में ट्रांसफर कर दिए और अपने अज्ञात सहयोगी लोगों के साथ यहां से इन पैसों को धीरे धीरे अन्य खातों में ट्रांफ़सर कर दिए । बैंक के रीजनल हेड को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर राजेश कुमार गाबा ने थाना छोटा शिमला में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कुसुम्पटी शाखा के सीनियर मैनेजर अंकित राठौर ने बैंक में फ्रॉड किया है।उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि सिनीनियर मैनेजर अंकित राठौर ने 22 और 27 अगस्त को APMC के खाते से कालू देवी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। इसके बाद इस राशि को कई खातों में ट्रांसफर किया गया और कुछ राशि नकद निकाल ली गई। बैंक को जब इतने बड़े स्तर पर खाते से पैसों के ट्रांफ़सर होने की भनक लगी तो खाते की जांच की और जांच में जब गड़बड़ पाया तो उन्होंने खाते को फ्रिज कर दिया गया। वर्तमान में 90.95 लाख रुपए खाते में बचे हैं। जिसके बाद बैंक के रीजनल डिप्टी हेड पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैंक से गड़बड़ी करने वाले सीनियर बैंक मैनेजर अंकित राठौर ने पुलिस की जांच में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने माना कि कुछ अज्ञात लोगों की मदद से उसने निजी फायदे के लिए यह धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामले में धारा 316(5) BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *