शिमला-17 नवंबर. प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल का जश्न बिलासपुर में मनाया जाएगा। 11 दिसंबर को मनाए जाने वाले समारोह को लेकर सरकार के मौजूदा मंत्री और पूर्व मंत्री तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने सीएम सुक्खू से सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट कर बिलासपुर जिला के विकासात्मक कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह 11 दिसंबर 2024 को बिलासपुर जिला के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार बैरी-दडो़ला पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करेगी। हमारी सरकार हिमाचल के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ रही है।
–
