Breaking: बद्दी में फटा गैस सिलेंडर, सात वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल


सोलन-02 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश के बद्दी के भटोलीकलां में सोमवार अल सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब रसोई गैस के लीक होने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में मकान के दो कमरे ढह गए, मलबे में दबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को काठा स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मकान में रसोई गैस लीक होने के कारण गैस पूरे कमरे में भर गई थी। सुबह करीब 4 बजे अचानक धमाका हुआ। विस्फोट के वक्त कमरे में पति-पत्नी, उनकी दो बच्चियां और एक भाई सो रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एएसपी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *