Breaking: बजट सत्र के चलते शिमला जिला में पुलिस भर्ती स्थगित


शिमला-09 मार्च.जिला शिमला में होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया फिलहाल स्थगित हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि कल से प्रदेश सरकार का बजट सत्र शुरू होने वाला है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने के लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार जिला शिमला में पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2025 की शुरुआत के कारण लिया गया है। बजट सत्र 10 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से पूरे प्रदेश से पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

बता दें कि पुलिस विभाग में 1088 पदों के लिए इन दिनों भर्ती प्रक्रिया चली हुई है। जिसमें पुरुष कांस्टेबल के 708 पदों में से 208 पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरा जा रहा है। शेष पद आरक्षित हैं। 19 पद अनारक्षित फ्रीडम फाइटर में से, 54 पद होमगार्ड में से, 101 पद अनारक्षित श्रेणी के एससी में से, 16 पद एससी (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर) में से, 24 पद एससी बीपीएल में से, 27 पद एससी होमगार्ड में से भरे जाएंगे। 20 पद एसटी अनारक्षित में से, 8 पद एसटी -बीपीएल में से, 4 पद एसटी होमगार्ड, 14 पद ओबीसी (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर), 25 पद ओबीसी बीपीएल, 22 पद ओबीसी होमगार्ड, 3 पद (पूर्व सैनिकों के आश्रितों) में से, 68 पद आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों में से तथा 13 पद आर्थिक रूप से पिछड़े होमगार्ड में से भरे जाएंगे। वहीं महिला कांस्टेबल वैकेंसी में 104 पद अनारक्षित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *