बंजार-13 नवंबर. बंजार की दुर्गम शिल्ही पंचायत के परवाड़ी गांव में आठ कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। सुबह जब मकान में आग लगी तो यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग से देखते ही देखते पूरा मकान राख के ढेर में बदल गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Breaking : बंजार के परवाड़ी में धूं- धूं कर जला दो मंजिला भवन
