Breaking: प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्तर सिंह पर लगा जालसाजी का आरोप, मामला दर्ज


शिमला-22 दिसंबर. प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले प्रत्याशी छत्तर सिंह विवादों के घेरे में फंस गए हैं। अपने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर जन्मतिथि बदलने के आरोप में छत्तर सिंह पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज हुआ है। जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अखिल ने छत्तर सिंह निवासी रोहड़ू, जिला शिमला के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी करने की बात कही है। छत्तर सिंह आधिकारिक तौर पर तो अभी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुने गए पर सबसे ज्यादा वोट लेने वाला ही अध्यक्ष होता है।

आरोप है कि छत्तर सिंह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े हैं। युवा कांग्रेस में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 18 से 35 है। छत्तर सिंह ने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की तथा अपनी जन्मतिथि 20-08-1988 से बदलकर 20-08-1989 कर ली। जबकि उनकी पंचायत परिवार नकल प्रमाण पत्र और 10वीं के प्रमाण पत्र में उनकी आयु 20-08-1988 दर्शाई गई है। शिकायतकर्ता ने सीएमओ पोर्टल पर भी जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।

उधर, एएसपी पांवटा अदिति सिंह के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उधर, सीएमओ सिरमौर अजय पाठक ने कहा कि मीडिया द्वारा मामला ध्यान में आया है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है, तो कानूनी सलाह लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *