Breaking: प्रदेश के 30वें चीफ जस्टिस के रूप में न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने ली शपथ


शिमला-29 दिसंबर. न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया ने हिमाचल हाईकोर्ट के 30 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह की संधावालिया को शपथ दिलाई है। इस मौके पर कई नेता व लोग मौजूद रहे।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह मीडिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आना उनके लिए घर आने जैसा है। वे पहले भी हिमाचल प्रदेश आते रहे हैं। पहले तो हिमाचल प्रदेश पंजाब का ही हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तुलनात्मक तौर पर छोटा राज्य है और यहां अपराध के मामले भी कम हैं। यहां ज्यादातर मामले सर्विस और सिविल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि सभी का सहयोग लेकर जल्द से जल्द मामलों का निपटारा करें। उन्होंने कहा कि वह खुद एक वकील भी रहे हैं। ऐसे में लोगों को आने वाली परेशानियों को भी बेहतर तरीके से समझते हैं। वे कोशिश करेंगे कि लोगों को तारीख की बजाय न्याय मिले।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। हमें पूरा विश्वास है कि आपके गहन अनुभव एवं दूरदर्शिता से प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आपके मार्गदर्शन में न्याय की मूल भावना को नया आयाम प्राप्त होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *