Breaking: प्रदेश की 77 इको टूरिज्म साइट्स निजी हाथों को सौंपेगी सरकार


शिमला-23 अप्रैल. प्रदेश सरकार इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम में जुट गई है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने इस वित्त वर्ष के बजट में राज्य में 77 नई इको टूरिज्म साइट्स को निजी लोगों को देने का एलान किया है ताकि पर्यटक प्रदेश को निहार सके। हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य का असल मजा यहां के जंगलों में रहने का है और इसके लिए सरकार चाहती है कि ऐसी साइट्स डवलप हों जहां पर पर्यटकों को खूब आनंद मिले। इससे राज्य में एक नया पर्यटन विस्तार होगा। राज्य में ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पर टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। वर्तमान सरकार नई नीतियों के साथ इको टूरिज्म को विकसित करना चाहती है और वन विभाग ने इसपर काम शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के वन विभाग ने राज्य में 77 इको टूरिज्म साइट्स डवलप करने के लिए लोगों से आवेदन मांग लिए हैं। बुधवार से इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्राइवेट कंपनियां व डेवलपर्स यहां इको टूरिज्म साइट्स ले सकते हैं। अब वन विभाग जल्द ही नई ईको-टूरिज्म साइट्स को चलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरम्भ करेगा। इसके लिए मंगलवार से आवेदन का दौर शुरू हो गया है और 5 मई तक लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद टेंडर होंगे और आवेदकों से इसमें बिड करवाई जाएगी।

बता दें कि अब तक हिमाचल प्रदेश का वन विभाग 7 ईको-टूरिज्म साईट्स का आबंटन कर चुका है। इसी श्रृंख्ला में हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने अब 77 नई ईको टूरिज्म साइट्स के आबंटन की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। यह 77 साईट्स धर्मशाला, कुल्लू, मण्डी, हमीरपुर, नाहन, बिलासपुर, रामपुर व शिमला वन वृतों में चयनित की गई हैं। इन साइट्स के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक 23 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश के ई-टेन्डर पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अन्तिम तारीख 5 मई रखी गई है। इसकी अधिक जानकारी के लिए CEO एवं प्रधान मुख्य अरण्यपाल ईको टूरिज्म के कार्यालय के दूरभाष 0177 2623036 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *