Breaking: पेट्रोल और डीजल 2 रूपए महंगा,देखें कब से लागू होंगी नई दरें


शिमला-07अप्रैल. सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। राहत की बात यह है कि उत्पाद शुल्क के बढ़ने से आम जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ऐसे समय में बढ़ाई है जब क्रूड ऑयल 4 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड पिछले हफ्ते 12% टूटा था। वहीं सोमवार को भी ब्रेंट क्रूड 4% टूटकर 64 डॉलर से नीचे आ गया है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना था कि आने वाले दिनों में पेट्रोल- डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है।

भारत के कई राज्‍यों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से भी ज्‍यादा है। वहीं दिल्‍ली में इसकी कीमत 94-95 रुपये प्रति लीटर के बीच है। हाल में ही केंद्र सरकार की ओर से एक्‍साइज ड्यूटी को दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया गया है। जिसके बाद यह साफ नहीं है कि एक्‍साइज ड्यूटी का यह भार भी आम आदमी के ऊपर पड़ेगा या नहीं।देश में केंद्र और राज्‍यों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्‍स से पहले एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.01 रुपये है। इसके बाद इस पर डीलर कमीशन के तौर पर 4.40 रुपये लगाए जाते हैं। अब इस पर दिल्‍ली में 19.4 फीसदी की दर से वैट लगाया जाता है, जो करीब 15.40 रुपये होता है। इसके बाद दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.81 रुपये हो जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *