Breaking: पूर्व मंत्री स्व. कर्ण सिंह के घर में चोरी करने वाला उत्तराखंड से धरा


कुल्लू-26 अक्टूबर. पूर्व में मंत्री रहे स्व. कर्ण सिंह के घर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने सदर थाना में गत 13 अक्तूबर को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर और सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी का सुराग लगा।

पुलिस टीम ने आरोपी चैन सिंह निवासी कैंथ डाकघर टिक्करी, तहसील नयनबाग, जिला टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) को विकासनगर उतराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा चांदी के बर्तन व अन्य सामान बरामद किया है जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *