Breaking: पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM द्वारा 13 फीसदी DA की घोषणा न करने पर पेंशनर्स नाराज


शिमला-25 जनवरी. हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन (हि. प्र.)के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, महासचिव भूप राम वर्मा, मुख्य सलाहकार मोहन ठाकुर, मीडिया सलाहकार सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा तथा ज़िला शिमला के अध्यक्ष भाग चंद चौहान ने “पूर्ण राजत्व दिवस ”पर प्रदेश के लाखों पेंशनर्स व कर्मचारियों को 13प्रतिशत डी. ए. की घोषणा ना करके निराश किया.

प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में सुरेश ठाकुर व भूप राम वर्मा ने हैरानगी जताई की जिन 70 वर्ष के पेंशनर्स को बकाया 30 प्रतिशत की घोषणा की गई है।इसकी घोषणा मुख्यमंत्री जी पिछले वर्ष भी बजट सत्र व 15अप्रैल को हिमाचल दिवस पर भी कर चुके हैं परन्तु इससे आज तक नहीं दिया गया है।इसी प्रकार एक जनवरी 2016 व 31जनवरी 2022के मध्य रिटायर्ड हुए चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को जनवरी माह में ही कॉम्युटेशन, लीव -इन -कैशमेंट व ग्रेजुइटी देने की झूठी घोषणये की गई ताकि पेंशनर्स को बिभाजित किया जा सके। पेंशनर्स नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया की 17दिसंबर को घुमारवी में “पेंशनर्स दिवस “के उपलक्ष पर एक माह के भीतर पेंशनर्स के मेडिकल बिलो का भुगतान करने की घोषणा को आज तक लागू नहीं किया गया।

गौरतलब है की पेंशनर्स के चिकित्सा बिलो का भुगतान पिछले दो वर्षो से लंबित पड़ा हुआ है। जिसके कारण पेंशनर्स में भारी रोष है!पेंशनर्स नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया की सुकखू सरकार झूठी घोषणाएं करके पेंशनर्स को भ्रमित कर रही है। जब की चेयरमैन, वाईस चेयरमैन व मित्र मण्डली पर सरकारी धन का दुरूपयोग कर रही है!प्रदेश के पेंशनर्स व कर्मचारी सरकार की नीति से खपा हैं। पेंशनर्स नेताओं ने आह्वान किया की सरकार की इस दोगली नीति के खिलाफ बजट सत्र के दौरान धरना -प्रदर्शन आरम्भ किया जायेगा। जिसके लिए सभी पेंशनर्स अभी से एकजुट हो जाये। ब्लॉक व ज़िला सतर पर बैठकों का आयोजन करके जनजागरण अभियान के तहत सरकार की कथनी व करनी से पेंशनर्स को जागरूक करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *