Breaking: धामी-सुन्नी रोड पर बागीपुल बैजू के पास सीमेंट से लदा एक ट्रक दुर्घनाग्रस्त, दो सगे भाईयों की मौत


शिमला -20 जनवरी. शिमला के सुन्नी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना देर रात करीब 1 बजे की है जब धामी-सुन्नी रोड पर बागीपुल बैजू के पास सीमेंट से लदा एक ट्रक सैंज खड्ड में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की पहचान HP 11A 2877 के रूप में हुई, जो रामपुर की ओर जा रहा था। इस हादसे में ट्रक चालक दिनेश कुमार (29) और उनके बड़े भाई विनोद कुमार (37) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सोलन जिले की अर्की तहसील के ठेरा गांव के निवासी थे।

घटना की सूचना मिलते ही ASI रामलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सुन्नी भेजा गया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *