Breaking: देश को गुमराह कर रहे हैं पीएम मोदी: जगत नेगी


शिमला-05 नवंबर. हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पीएम मोदी व नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जोरदार हमला बोला है। सूक्खु सरकार ने मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी देश को गुमराह कर रहे है और जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ साजिशें कर रहे है।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को OPS दी , दो साल में सरकार में 30 हजार नौकरियां दी ,महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि देना शुरू कर दी है। दूध पर समर्थन मूल्य दे रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने 5 गारंटियां पूरी कर दी है और सभी गारंटियों पर काम शुरू कर दिया है। मंत्री ने दावा किया सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी गारंटियों पूरी करेगी।

बागवानी मंत्री ने पीएम मोदी के कांग्रेस शासित राज्यों पर की गई प्रतिक्रिया पर पलटवार किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी देश को गुमराह कर रहे हैं।वो अपनी गारंटियों को पीछे छोड़कर कांग्रेस की गारंटियों के पीछे पड़ गए है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा का तीसरा कार्यकाल शुरू हो गया है।लेकिन2 करोड़ नौकरियां ,15 लाख व 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से कोई तबका कुश नही है। भुखमरी में देश आज बांग्लादेश, पाकिस्तान व नेपाल से पीछे चला गया है।

वहीं उन्होंने जयराम ठाकुर के कर्ज वाले बयान पलटवार करते हुए कहा कि कर्ज 75 हजार करोड़ का कर्ज कौन छोड़ कर गया था उनकी सरकार ने चुनावी समय मे 900 से ज्यादा संस्थान खोल दिए। लेकिन जयराम ठाकुर बताएं उनको चलाने के लिए बजट का प्रावधान कहाँ कर रखा था। उन्होंने कहा कि कर्ज केंद्र सरकार भी ले रही है। सारी संपतियां बेच कर सरकार चला रही है। केंद्र ने देश को कंगाली की कगार पर खड़ा करके ला दिया है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि पीएम मोदी के पास जुमले खत्म व देश को गुमराह खत्म करने मसाले खत्म हो गए हैं। चुनावी राज्यो में लाभ लेने के लिए हिमाचल प्रदेश का झूठा व्याख्यान करके यह बताने की कोशिश कर रहे कि कांग्रेस सरकार नही चला पा रही है वो आर्थिक तंगी में है लेकिन हाल इसके विपरीत है भाजपा शासित राज्यो की आर्थिक स्थिति का हाल खराब है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की योजनाओं को पोलिश करके उसका नाम बदल कर योजनाएं लागू कर रही है।

जगत सिंह नेगी ने पूर्व सीएम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है यहां के संसाधन सीमित है बावजूद इसके प्रदेश सरकार अपने संसाधन जुटाने का प्रयास कर रही है लेकिन उसमें भी जयराम ठाकुर केंद्र के साथ मिलकर अड़चन पैदा कर रहे है। सरकार ने वाटर सेस लगाकर संसाधन जुटाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उसमे केंद्र के साथ अड़ंगा डाल दिया। नेगी ने कहा कि जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हितैषी नही है आप केंद्र में जाकर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ साजिशें करते है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *