शिमला-14 मार्च.देर रात जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तो प्रदेश की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिल गई. गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.भूकंप के झटके चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल स्पीति में महसूस किए गए. लेकिन भूकंप का केंद्र कारगिल व लद्दाख का क्षेत्र था.भूकंप के झटके इतने तेज थे कि गहरी निंद्रा में सोए लोगों की आंखें खुल गई. भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है और बताया कि इसका केंद्र लद्दाख था.शुक्रवार सुबह तड़के 02 बजकर 50 मिनट यह झटके महसूस किए गए हैं और 5.2 के रिक्टर स्केल पर धरती हिली. इस वजह से नींद में भी लोगों ने झटके महसूस किए और घर छोड़कर सड़कों पर लोग नजर आए. हालांकि, अब तक जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.
बता दें कि बीते 23 फरवरी को मंडी जिले में 3.7 की तीव्रता से भकूंप आया था और सुंदरनगर इसका केंद्र था. वहीं, हिमाचल प्रदेश में लगातार छोटे-छोटे भकूंप आ रहे हैं. सूबे में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आता है और शिमला और मंडी जिले जोन 4 और और 5 में शामिल हैं.
