Breaking: दीवाली मनाने अपने पति संघ शिमला पहुंची प्रियंका गांधी


शिमला-30 अक्टूबर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीती रात अपने पति रोबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं। इस बार वह छराबड़ा में अपने घर में पहली बार दिवाली मनाएंगी। प्रियंका का काफिला मंगलवार देर रात करीब दो बजे शिमला से रवाना हुआ और सवा दो बजे छराबड़ा पहुंचा। वह अगले दो दिन यहां रुकेंगी और इसके बाद वायनाड लोकसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर से दिल्ली से चंडीगढ़ आईं और वहां से सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं। छराबड़ा स्थित उनका घर पहाड़ी वास्तुकला का नमूना है, जो शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर है। पिछले महीने भी प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ यहां ठहरी थीं। हाल ही में उन्होंने वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि 13 नवंबर को वायनाड सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है जबकि 23 नवंबर को चुनाब परिणाम आएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *