Breaking: दिल्ली से शिमला आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग डिप्टी सीएम समेत कई यात्रियों की बची जान


शिमला-24 मार्च. राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से शिमला पहुंचे एलाइंस एयर के विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया है। विमान की आधे रनवे पर लैंडिंग करवाई गई। इस विमान में उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा भी माैजूद थे। गनीमत रही कि विमान रनवे से बाहर नहीं गया और बड़ा हादसा टल गया। इस दाैरान विमान का टायर भी फट गया। 

उधर, इस हादसे के बाद  सुरक्षा कारणों से धर्मशाला जाने वाली अगली उड़ान रद्द कर दी गई है। विमान की आधे रनवे पर लैंडिंग क्यों करवाई गई इस संबंध में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान में तकनीकी खामी का पता लगाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *