Breaking: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट का परिणाम किया घोषित


शिमला-28 मई. हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से 18 मई को संचालित परीक्षा में 4215 छात्रों ने प्रदेश के 34 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा दी थी। प्रवेश परीक्षा में हमीरपुर के अनिकेत वर्मा और शिमला की मन्नत ने संयुक्त रूप से 540 अंक लेकर प्रदेशभर में पहला स्थान पाया। त्रिभुवन नरेश शारता ने 521 अंक लेकर दूसरे स्थान और बिलासपुर के अश्मित कुमार 515 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रवेश परीक्षा 600 अंकों की संचालित की गई थी। इसमें सही उत्तर के 4 अंक और गलत जवाब का एक अंक काटा गया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि बोर्ड की ओर से पैट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब जल्द ही पैट में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां भी जारी कर दी जाएंगी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकृत संख्या और पासवर्ड से लॉगिन कर रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र और अभिभावक बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *