Breaking: जाखू के जंगल में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस


शिमला-29 नवंबर. राजधानी शिमला के जाखू में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शहर में एक सप्ताह के भीतर दूसरा शव मिलने से लोग सहम गए हैं। जानकारी के मुताबिक शव IGMC से ऊपर जाखू वाले जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। जिसे वीरवार शाम को IGMC लाया गया।  जहां शव का पोर्स्टमार्टम करवाया गया। मृतक की पहचान कमल बासा के रूप में हुई है जो मूलतः नेपाल का रहने वाला था । शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सूचना के अनुसार वीरवार को एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि IGMC से ऊपर जंगल वाले क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है ।पुलिस ने तुंरत एक टीम को मौके पर भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए IGMC भेजा गया । पुलिस ने पोर्स्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

मृतक युवक की पहचान कमल उर्फ बासा  उम्र 45 साल के रूप में हुई है।यह व्यक्ति शिमला में ठेकेदारी का काम करता था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति 31 अक्टूबर से लापता था उन्होंने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज करवाई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार IGMC में शव का पोर्स्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।पुलिस में मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *