शिमला-26 अक्टूबर. हिमाचल प्रदेश में मेडिकल डिवाइस और बल्क ड्रग पार्क के लिए संभावित निवेशकों के साथ बातचीत करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के नेतृत्व में जल्द दस सदस्यीय टीम जर्मनी का दौरा करेगी। जर्मनी के डसेलडोर्फ में “मेडिका 2024” में होने वाली बैठक के लिए टीम को मंजूरी मिल गई है। जो प्रदेश में आगामी चिकित्सा उपकरणों और बल्क ड्रग पार्क के लिए संभावित निवेशकों के साथ निवेश के लिए बातचीत करेगी।
सरकार के आउटरीच प्रोग्राम 2023 के तहत आगामी संभावित निवेशकों के साथ निवेशक आउटरीच के लिए डसेलडोर्फ, जर्मनी में “मेडिका 2024” का दौरा करने के लिए कुछ अधिकारियों को भी सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
जर्मनी जाने वालों में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, MLA भुवनेश्वर गौड़, सुरेश कुमार, सुदर्शन सिंह बब्लू, आर.डी. नज़ीम, प्रधान सचिव (उद्योग), नीरज कुमार, विशेष सचिव (उद्योग), तिलक राज शर्मा, अतिरिक्त. उद्योग निदेशक (विकास), अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक उद्योग, डीआईसी, ऊना और दो ईवाईएलएलपी सलाहकार भी विदेश दौरे पर जाएंगे। विदेश दौरे पर जाने के लिए तिलक राज शर्मा को राजनीतिक मंजूरी प्राप्त करने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के साथ समन्वय करना और ईवाई के परामर्श से कार्यक्रमों की आवश्यक व्यवस्था करना की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

