Breaking: चिट्टा बेच रहा सेब कारोबारी चढ़ा पुलिस के हाथ,जानें कहां


शिमला -29 सितंबर. शिमला पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सेब का एक व्यापारी बड़ी चालाकी के साथ पिछले 5-6 सालों से यह ड्रग्स का एक पूरा रैकेट चला रहा था। पुलिस को जब रैकेट के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस अधिकारी भी नशा तरस्कर के जाल को जानकर दंग रह गए । आरोपी पूरा रैकेट व्हाट्सएप के जरिए चलाता था, लेकिन डिलीवरी करने वाले शख्स और और नशा  खरीदने वाला व्यक्ति कभी एक-दूसरे से नहीं मिलते थे।

 पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रग्स की मांग व्हाट्सएप पर होती थी। ये लोग पहले सुनिश्चित करते थे कि ड्रग्स के वितरण से पहले यह चार हाथों से गुजरें. उन्होंने मांग लाने, ड्रग्स की आपूर्ति करने और भुगतान प्राप्त करने के लिए अलग-अलग अप्रत्याशित लोगों को नियुक्त करते थे ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कभी भी खुद किसी भी साझेदार के साथ सीधे संपर्क में नहीं आते थे। डिलीवरी करने वाला व्यक्ति ड्रग को एक अलग स्थान पर रखता और खरीदार को वहां से उठाने के लिए एक वीडियो साझा करता था. पैसे भी अलग-अलग खातों से होते हुए नेगी के खाते में पहुंचते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले 15 महीनों में आरोपियों के बैंक खातों में ढाई से तीन करोड़ रुपये के फंड फ्लो का पता चला है।

 शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला का एक सेब व्यापारी जिसका नाम शाही महात्मा (शशि नेगी) है वह पिछले पांच-छह वर्षों से एक अंतरराज्यीय ‘चिट्टा’ (मिश्रित हेरोइन) रैकेट चला रहा था ओर इसके दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग गैंग और हरियाणा के अन्य गैंग के साथ संपर्क था। उन्होंने कहा कि उसका कश्मीर में भी कुछ लोगों के साथ संपर्क था। उन्होंने बताया कि उसने इस रैकेट को इतनी कड़ियों में बांट रखा था कि उसे यकीन था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकती है। लेकिन 20 सितंबर को उसे उस वक्त झटका लगा जब पुलिस ने शिमला में इस साल की सबसे बड़ी ड्रग्स की जब्ती की. पुलिस को इस दौरान 465 ग्राम ‘चिट्टा’ मिला। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *