Breaking: कोकसर-रोहतांग सड़क पर ग्राम्फू के पास टेंपो ट्रेवलर दुर्घनाग्रस्त 2 की मौत 19 घायल


शिमला-16 जून. लाहौल-स्पीति में सोमवार शाम को हरियाणा के सोनीपत नंबर का एक टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है जबकि इसके अलावा 18 लोग घायल हुए हैं। इनमें हरियाणा के साथ दिल्ली और गुजरात के टूरिस्ट थे। जानकारी के मुताबिक हादसा शाम करीब 6 बजे कोकसर-रोहतांग सड़क पर ग्राम्फू में हुआ है। टेम्पो ट्रेवलर (HR69F-3333) सड़क से करीब 150 फीट नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही केलांग पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया।

लाहौल-स्पीति की SP इल्मा अफरोज ने बताया है कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मनाली अस्पताल शिफ्ट किया है। टेम्पो ट्रेवलर में 21 लोग सवार थे। इनमें से 19 को मनाली अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद 6 घायलों को मनाली के मिशन अस्पताल और कुल्लू रेफर किया जा चुका है। जबकि अन्य घायलों का मनाली अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में लगभग 6-7 साल के 2 जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। दोनों को हेड-इंजरी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *