Advertise with Click Khabar :- 82195-32005Boost your business with targeted ads on Himachal’s leading news platform.
HomeराजनीतिBreaking: कुल्लू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर बने मिल्क फेडरेशन...

Breaking: कुल्लू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर बने मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन

शिमला-07 मार्च. प्रदेश सरकार ने एक और विभाग में चेयरमैन नियुक्ति दी है। कुल्लू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुद्धि सिंह ठाकुर को स्टेट को-आपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन (मिल्कफेड) का चेयरमैन लगाया है। बुद्धि सिंह आनी के बागीपुल निरमंड के रहने वाले हैं। इसे लेकर सहकारिता सचिव सी पालरासू ने आदेश जारी कर दिए हैं।

बुद्धि सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी है। वे पूर्व में कुल्लू कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर लगातार करीब 17 साल रहे हैं। इस दौरान वे जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासित किया था क्योंकि बुद्धि सिंह ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले परस राम का समर्थन किया था। परसराम की बीते साल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में वापसी हो गई थी। उस दौरान बुद्धि सिंह की भी कांग्रेस में वापसी हुई। अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुद्धि सिंह ठाकुर को बड़ा पद दिया है।बुद्धि सिंह ठाकुर पूर्व में कुल्लू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद चेयरमैन भी रहे हैं।

कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर निष्कासित किया था उनकी सुक्खू सरकार में ताजपोशी हो रही है। इससे पहले ठियोग कांग्रेस के निष्कासित नेता जोगेंद्र कंवर को भी सीएम सुक्खू जल आयोग में मेंबर लगा चुके हैं। जोगेंद्र कंवर को भी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img