Breaking: कुमारसैन में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार


शिमला-25 नवंबर. जिला के कुमारसैन में 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसला कर पहले अपने घर ले गया और वहां उसने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस के मुताबिक शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपित व्यक्ति से  किशोरी से पहले से जान-पहचान थी। जिसका उसने गलत फायदा उठाया और 23 नवम्बर को नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में अपने घर ले गया। आरोपित ने वहां पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार पूरी रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उधर,पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की और आरोपित व्यक्ति को चन्द घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति की पहचान रोशन लाल (34) निवासी कुमारसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना कुमारसैन में बीएनएस की धारा 64 व 137(2) और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपित व्यक्ति को कोर्ट में पेश करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *