कुल्लू-16 जनवरी.नेताप्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दाैरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी जगजाहिर हो गई है। जबकि हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस धड़ों में बंटी हुई है। सरकार के एक मंत्री की टिप्पणी के बाद कांग्रेस के भीतर की सारी खेमेबाजी सबके सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में कोई तालमेल नहीं है। इस सरकार के मंत्री तो एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर टिप्पणी करना भी कोई स्वस्थ्य राजनीतिक परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने को लेकर हो-हल्ला कर रही है और एक विरोधी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तो सिर्फ योजना का ही नाम बदला है लेकिन प्रदेश सरकार ने तो हमारी चलाई योजनाओं को ही बंद कर दिया है। हिमकेयर योजना का क्या हाल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है यह किसी से छिपा नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक बंजार विधानसभा क्षेत्र सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद सहित प्रदेश, जिला और मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking: कई गुटों में बंटी है कांग्रेस पार्टी : जयराम ठाकुर
