शिमला-04 जून. उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 5 जून को तीन दिवसीय दौरे पर शिमला और सोलन आ रहे हैं। वह राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में रुकेंगे। 5 और 6 जून को शिमला में रुकने के बाद 7 जून को नौणी विश्वविद्यालय सोलन में होने वाले संवाद कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। वह विद्यार्थियों और फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे। उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के लपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जून को विवि में करीब दो घंटे तक विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
Breaking: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से तीन दिवसीय शिमला और सोलन दौरे पर
