Breaking: इशू निकला इशाक अली, खुद को पंडित बता कर शादीशुदा मुस्लिम ने लूटी युवती की आबरू


सोलन-24 फरवरी. सोलन के बद्दी महिला पुलिस थाना की टीम ने शनिवार को एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक पर आरोप है कि उसने खुद को हिंदू पंडित बताकर एक युवती से दोस्ती की और बाद में उसे दुष्कर्म का शिकार बना लिया। महिला पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ धारा 64, 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। एएसपी बद्दी, अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
बता दें कि पीड़िता नालागढ़ की रहने वाली है और उसने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। शुरुआत में आरोपी ने युवती को अपना नाम इशु बताकर खुद को हिंदू पंडित बताया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में युवक ने युवती से यह कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है।अक्टूबर 2024 में युवती को पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका असली नाम इशाक अली है, जिसके बाद उसने युवक से झूठ बोलने का कारण पूछा। युवक ने बताया कि वह अपनी पहचान छिपाकर युवती को पाने के लिए खुद को पंडित बताता था। इसके बाद, युवती को यह भी पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

नवंबर 2024 में युवती ने युवक से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना किया था, लेकिन आरोपी ने फिर भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके परिणामस्वरूप, युवती गर्भवती हो गई। जब उसने युवक को इसके बारे में बताया तो उसने कहा कि वे जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन उसके बाद युवक ने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस से यह भी शिकायत की कि युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे शारीरिक तौर पर भी नुकसान पहुँचाने की कोशिश की। इसके साथ ही, आरोपित के बारे में यह भी जानकारी दी गई कि वह होटल में नशीली दवाएं बेचता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *