Breaking: आनी श्वाड-निगान सड़क मार्ग पर बस दुर्घटना एक की मौत 41 घायल


आनी-10 दिसंबर. आनी श्वाड निगान सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है । यहां एक निजी बस गहरी खाई में जा गिरी है। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 41 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रामपुर और शिमला अस्पताल भेजा गया है।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी बस करसोग से आनी जा रही थी । मंगलवार सुबह करीब 11. 30 बजे आनी के श्वाड-निग़ान सड़क मार्ग पर शकैलड़ नामक स्थान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 41 लोग सवार थे। जिसमें बस चालक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही आनी प्रशासन मौके पर तुरंत रवाना हो गए हैं। पुलिस प्रशासन व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अन्य घायलों को आनी अस्पताल लाया गया। कुछ गंभीर रूप से घायलों को रामपुर और शिमला रेफर किया जा रहा है। घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत और मृतक के परिवार को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *