Breaking: अदालत ने तीन दिन के हिरासत में भेजा रिश्वत लेने वाला BDO


कांगड़ा-18 फरवरी. विजलेंस द्वारा परागपुर विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) वीरेंद्र कुमार कौशल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद तीन दिन की विजिलेंस हिरासत में भेजा गया है। उन्हें 20 फरवरी तक हिरासत में रखा जाएगा। इस दौरान विजिलेंस टीम मामले की विस्तृत जांच करेगी और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करेगी।

बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब कडोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी ने आरोप लगाया कि बीडीओ कौशल ने 1.5 लाख रुपये की धनराशि जारी करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। प्रधान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस धर्मशाला की टीम ने 17 फरवरी को बीडीओ को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

बीडीओ वीरेंद्र कुमार कौशल फरवरी 2023 से फरवरी 2024 तक परागपुर में तैनात रहे थे। उनकी सेवानिवृत्ति आगामी अप्रैल माह में निर्धारित थी लेकिन इस घटना ने उनके करियर पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने सरकारी अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर से प्रकाश डाला है जिससे आम जनता में रोष व्याप्त है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *