Breaking:सूबे में आज से करवट बदलेगा मौसम,कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट


शिमला-18 मई. सूबे में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक रविवार से 8 जिलों में कुछेक स्थानों पर मौसम बदलेगा। सोमवार को कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के 15 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इन स्थानों के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को इन जिलों में कुछ जगह ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *