Breaking:शिमला में युवती ने सहपाठी युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,मामला दर्ज


शिमला-30 अक्टूबर. राज्य में महिलाओं और युवतियों के साथ अपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शातिर युवक भोली भाली लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लेते हैं और फिर उनका शारीरिक शोषण करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। मामले में युवती से ढली पुलिस थाने में शिकायत करवाई है। पीडिता ने बताया कि तुषार नाम का युवक उसका सहपाठी रहा है और वो उसे काफी लंबे समय से जानती है। तुषार ने उसके साथ शादी का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। मगर अब वो शादी करने से इंकार कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि तुषार साल 2021 से उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। अब पिछले कुछ समय से उसके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है। तुषार उससे अब सही से बात भी नहीं करता है और वो शादी करने से भी साफ इंकार कर रहा है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *